Bihar Police SI Special Branch Recruitment 2026

Short Info: BPSSC ने विशेष शाखा में पुलिस अवर निरीक्षक (सामान्य बंद संवर्ग) के 150 पदों के लिए विज्ञापन 09/2026 निकाला था। ऑनलाइन आवेदन 09 जुलाई से 09 अगस्त 2026 तक चला; अब आवेदन बंद है और प्रारंभिक परीक्षा की तिथि आयोग ने अभी घोषित नहीं की है।

Bihar Police SI Special Branch Recruitment 2026

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग · Short Details (संक्षिप्त विवरण)

Bihar Exam Desk

Important Dates (जरूरी तारीखें)

  • आवेदन या परीक्षा से पहले हमेशा BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट से तिथियों की पुष्टि करें।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • सभी वर्ग / कोटि (पुरुष और महिला) : ₹100 + बैंक शुल्क

Age Limit as on 01 Aug 2025 (उम्र सीमा)

  • न्यूनतम आयु (सभी) : 20 वर्ष
  • अधिकतम — अनारक्षित पुरुष : 37 वर्ष
  • अधिकतम — अनारक्षित महिला : 40 वर्ष
  • अधिकतम — BC / EBC (पुरुष और महिला) : 40 वर्ष
  • अधिकतम — SC / ST (पुरुष और महिला) : 42 वर्ष
  • बिहार सरकारी सेवक (3 वर्ष नियमित सेवा) : अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
  • भूतपूर्व सैनिक : 3 वर्ष + सेना में बिताई सेवा अवधि (कट-ऑफ तिथि पर वास्तविक आयु 57 वर्ष से अधिक नहीं)

Total Post (कुल पद)

150 Posts

गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार — विशेष शाखा

Vacancy Details (पद और योग्यता)

Post Name Eligibility & Pay
Bihar Police SI Special Branch Recruitment 2026
  • Qualification (योग्यता): स्नातक या समकक्ष (01.08.2025 तक)
  • Pay Scale (वेतन): पे लेवल-6
  • भारतीय नागरिक — पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु की गणना मैट्रिक प्रमाण-पत्र में दर्ज जन्म-तिथि से, 01.08.2025 के आधार पर।
  • किसी भी आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को।

Category-Wise Vacancy (वर्गवार पद)

Category (वर्ग) No. of Post Female
अनारक्षित (UR) 60 21
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 15 5
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 27 9
अनुसूचित जाति (SC) 24 8
पिछड़ा वर्ग (BC) 18 6
पिछड़ा वर्ग की महिला 4 —
अनुसूचित जनजाति (ST) 2 —
Total 150

महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण केवल बिहार की मूल निवासी महिलाओं को मिलेगा। स्वतंत्रता सेनानियों के पोता/पोती/नाती/नतिनी के लिए 2% क्षैतिज आरक्षण लागू है। अन्य राज्यों के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी अनारक्षित माने जाएंगे।

Physical Standards (PET / PST)

ऊँचाई — अनारक्षित और BC पुरुष न्यूनतम 165 सेमी
ऊँचाई — EBC, SC, ST पुरुष न्यूनतम 160 सेमी
ऊँचाई — सभी वर्गों की महिलाएँ न्यूनतम 155 सेमी
सीना — अनारक्षित / BC / EBC पुरुष 81 सेमी (बिना फुलाए), 86 सेमी (फुलाकर)
सीना — SC / ST पुरुष 79 सेमी (बिना फुलाए), 84 सेमी (फुलाकर)
वजन — महिलाएँ न्यूनतम 48 किलोग्राम

Important Instructions (जरूरी निर्देश)

  1. आवेदन अवधि 09 अगस्त 2026 को समाप्त हो चुकी है; नए आवेदन नहीं लिए जा रहे।
  2. जिन्होंने आवेदन किया है, वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पावती (Acknowledgement) सुरक्षित रखें — एडमिट कार्ड इसी से मिलेगा।
  3. एडमिट कार्ड और परीक्षा की सूचना bpssc.bihar.gov.in के “Bihar Police” टैब पर आएगी; आयोग SMS/ई-मेल से भी सूचना भेज सकता है।

Required Documents (जरूरी डॉक्यूमेंट)

  • मैट्रिक प्रमाण-पत्र (जन्म-तिथि के लिए)
  • स्नातक की डिग्री / अंक-पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र और स्थायी निवास प्रमाण-पत्र (आरक्षित वर्ग)
  • EWS प्रमाण-पत्र — वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय पर आधारित
  • रंगीन फोटो (सफ़ेद बैकग्राउंड, 15–25 KB) और हिंदी व अंग्रेजी में अलग-अलग हस्ताक्षर (15–25 KB) — JPG/JPEG/GIF

Mode of Selection & Exam Pattern (चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न)

  1. प्रारंभिक लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ)
  2. मुख्य लिखित परीक्षा (दो पत्र)
  3. शारीरिक मापदंड जाँच — ऊँचाई, सीना, वजन (कोई अंक नहीं, केवल पास/फेल)
  4. मेधा सूची मुख्य परीक्षा के अंकों से
Paper Marks / Time / Detail
प्रारंभिक परीक्षा 200 अंक · 2 घंटे: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न, हर सही उत्तर पर 2 अंक। विषय: अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, हिंदी, तर्कशक्ति, समसामयिक मुद्दे। मुख्य परीक्षा के लिए न्यूनतम 30% अंक ज़रूरी; रिक्तियों के अधिकतम 10 गुना अभ्यर्थी चुने जाएंगे।
मुख्य परीक्षा — पत्र 1 200 अंक · 3 घंटे: 200 बहुविकल्पीय प्रश्न, हर सही उत्तर पर 1 अंक, गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेगा। सामान्य अध्ययन व समसामयिकी 50, गणित 40, तर्कशक्ति 40, अंग्रेजी 20, हिंदी 20, बिहार का सामान्य ज्ञान 30।
मुख्य परीक्षा — पत्र 2 50 अंक · 1 घंटा: हिंदी निबंध 15, अंग्रेजी निबंध 15, अंग्रेजी संक्षेपण 10, हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद 10। दोनों पत्रों में न्यूनतम 30% अंक ज़रूरी।
WhatsApp
Change Log / क्या बदला? (1)
  1. — पेज बनाया गया — विज्ञापन 09/2026 (पत्र संख्या 879, दिनांक 03.07.2026) से। (Source: bpssc.bihar.gov.in)
Important Questions (FAQ) / अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (4)

क्या अभी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं। ऑनलाइन आवेदन 09 जुलाई से 09 अगस्त 2026 तक था और विज्ञापन में लिखा है कि अंतिम तिथि नहीं बढ़ेगी।

आवेदन शुल्क कितना था?

सभी वर्ग के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए ₹100, साथ में बैंक शुल्क।

क्या प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

विज्ञापन में प्रारंभिक परीक्षा के लिए केवल सही उत्तर पर 2 अंक लिखा है। नेगेटिव मार्किंग (0.25 अंक) मुख्य परीक्षा के पहले पत्र में है।

दूसरे राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को है। दूसरे राज्यों के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी अनारक्षित माने जाएंगे।